Bhulekh Khatauni / B1 / JAMABANDI खतौनी (बी-1) / जमाबंदी क्या है ?

Bhulekh Khatauni / B1 / JAMABANDI खतौनी (बी-1) / जमाबंदी क्या है ?

khatauni

 
     सामान्यता यह राजस्व रिकॉर्ड का मुख्य अभिलेख होता है जिस प्रकार से भू अधिकार ऋण पुस्तिका या पट्टा में किसी किसान की सम्पूर्ण भूमि का ब्यौरा होता है उसी प्रकार खतोनी में सम्पूर्ण भूमि का ब्यौरा लिखा होता है साथ ही कुल भू राजस्व का विवरण होता है I

     प्रश्न उठता है की खसरा व खतोनी में अंतर क्या है - अंतर यह है की खसरा में किसी किसान के पास किसी गाँव में कई क्षेत्रो में अलग अलग भूमि होती है जिनके नम्बर अलग अलग होते है जिन्हें खरा नम्बर कहते है किसी एक खसरा नम्बर की जानकारी एक खसरा पेज में होती है किन्तु खतोनी में उस गाँव के सभी नम्बरों का हवाला एक जगह होता है I

किसान को समस्या कहा जाती है ?

    समस्या तब होती है जब  - कोई किसान एक ही गाँव में भूमि  अलग अलग तरीको से भूमि धारण करता है जैसे कुछ BATWARA बटवारे से प्राप्त हुई या कुछ उसने खुद  क्रय की या कुछ उसे DIVERSION डाईवर्सन NAMANTARAN नामान्तरण से  अलग अलग समय में प्राप्त होती है तब  ऐसी भूमियो का जब COMPUTER अभिलेख में  रिकॉर्ड फीड होता है तो अलग अलग खाता क्रमांक दर्ज हो जाता है I किसान इससे अंजान होता है I

    किसान जब किसी कार्य  जैसे - बैंक KCC , PHASAL BEEMA ,EUPARJAN ,  बैनामा नामांतरण , या किसी कार्य के लिए के लिए खतोनी की ONLINE नक़ल प्राप्त कर उपयोग करत है तब सम्पूर्ण भूमि का MILAAN उसकी ऋण पुस्तिका या  PATTA से नहीं होता I साथ ही उसे अपनी पूर्ण भू राजस्व की जानकारी नहीं हो पाती I

समस्या का निराकरण क्या है ?

    अक्सर किसान सोचता है की मेरे पास तो पट्टा है मेरी जानकारी सब सही है  किन्तु ऐसा नहीं है आज के समय में सभी कार्य  DIGITAL है ऑनलाइन है एवं कंप्यूटर युक्त है इसलिए किसान को भी एक्टिव होना पड़ेगा समय समय पर  उसे अपनी भूमि से सम्बंधित दस्ता वेजो की ऑनलाइन नक़ल देखनी चाहिए जिसमे उल्लेखित अपना नाम, पिता का नाम, दर्ज खसरो की संख्या व उनका रकबा आदि की जानकारी देखते रहना चाहिए I

        यदि हमारी खतोनी में किसी प्रकार की कोई कमी है या त्रुटी है तो तुरंत तहसील जाकर या अपने हल्का के PATWARI पटवारी से संपर्क कर अवगत कराना चाहिए और बताना चाहिए की क्या समस्या है और उसे सही करवानी चाहिए I यदि आपकी खतोनी में आपके सभी खसरे नहीं है तो उन्हें एक साथ करवाए I

    उम्मीद है खतोनी की उपयोगिता आपको समझ में आई होगी - अगर कुछ कमी रह गई हो या कुछ पूछना चाहे तो कमेंट करके जरूर बताये I पोस्ट को आगे भी शेयर करे - एवं ब्लॉग की  फ्री सदस्यता जरूर ले ताकि आगे की पोस्ट से आप अपडेट होते रहे 

धन्यबाद 

Comments

Post a Comment