नामांतरण Namantaran क्या है Mutation Of Land ?
नामांतरण Namantaran क्या है Mutation Of Land ? जब भी कोई किसान या व्यक्ति कोई भूमि खरीदता है या बेंचता है या किसी प्रोपर्टी या संपत्ति का स्वामी या मालिक की म्रत्यु हो जाती है तो उस भूमि या संपत्ति के अधिकारों को पंजीकृत किया जाता है जिसे राजस्व अभिलेखों में शाशकीय रूप में दर्ज किया जाता है जिसे नामांतरण कहते है . सामान्यता इसे नामांकरन या दाखिल ख़ारिज भी कहा जाता है . Table of Contents [ hide ] नामांतरण की आवश्यकता क्या है ? जैसा की हम जानते है की भूमि या संपत्ति सम्बन्धी अभिलेख जैसे खसरा खतोनी ऋण पुस्तिका ये सभी दस्तावेज राजस्व अभिलेख कहलाते है इन्ही में हमारे स्वामित्व सम्बंधित प्रविष्टी रहती है जो यह प्रमाणित करती है की हमारे पास कितनी भूमि है और वह कहा कहा है और किसी भी शासकीय योजना या बैंक सम्बन्धी लाभ लेने के लिए इनकी आवश्यकता पड़ती है या जब हमें इनका क्रय विक्रय करना होता है I अब सोचे अगर कोई व्यक्ति ( माना मोहन) ने किसी जगह 2 एकड़ भूमि किसी व्यक्ति (किशोर) से क्रय ...